Sunday, 24 October 2021

Slide Transition

Slide Transition Effect


एक Presentation में एक से अधिक स्लाईडस होती है। यह effect दो स्लाईड के बीच में लगाया जाता है। या स्लाईड स्टार्ट होने के पहले आता है। इससे यह पता लगता है। कि एक स्लाईड खत्म हो रही है। और नई स्लाईड आ रही है। एक स्लाईड में एक ही Transition Effect लगाया जाता है। इसमें इसकी स्पीड एवं साउड को भी सेट किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के साउंड होते है। आवाज को रिकार्ड करके भी इसमें सेट किया जा सकता है। Effect को क्लिक करने पर शो होना है। या Automatically शो होना है। यह निर्धारित किया जाता है। Automatically में यह निर्धारित किया जाता है। कि यह Effect कितने समय बाद शो होना है। इसी को स्लाईड Rehearsal Time कहा जाता है।


Slide Transition Effect set करना:-


Slide Show →  Slide Transition पर क्लिक करने पर निम्न डायलाग बाक्स आता है।


Play Button पर क्लिक करके इफेक्ट को चेक किया जा सकता है। Apply to all slides button पर क्लिक करके उस इफेक्ट को प्रजेन्टेश्न की सभी स्लाईड मे सेट किया जाता है। Slide Show Button करके उस स्लाईड को शो करा सकते है।

Custom Show option in Power Point

 जब हम एक पूरी प्रेजेंटेशन तैयार कर लेते हैं तब हम इसकी सभी स्लाइड को प्रत्येक बार या एक ही स्थान पर दर्शाना नहीं चाहते हैं तो यह विकल्प हमें अलग अलग वर्ग के लिए एक प्रेजेंटेशन से अलग अलग स्लाइड्स को चुनकर प्रस्तुति तैयार करने की अनुमति प्रदान करता हैं


इसके लिए Slide Show menu में स्थित Custom Show विकल्प पर क्लिक करते हैं इसके बाद निम्न Dialog box प्रदर्शित होता हैं|


अब Custom show box में New पर क्लिक करें| इससे Define Custom Show Box प्रदर्शित होता हैं|


इसमें दाई तरफ सभी स्लाइड्स प्रदर्शित हैं, जिन स्लाइड्स को प्रस्तुति में शामिल करना हो उन पर क्लिक करके Add पर क्लिक करें| Slide Custom Show Name box में प्रस्तुति का नाम देकर OK पर क्लिक करे| Custom Show के क्लोज बटन पर क्लिक करें|


Custom Show को प्रस्तुत करना (Custom Show on Presentation)

इसके लिए निम्न विकल्प का चयन करते हैं


Slide Show menu में स्थित Custom Show को चुनकर Custom Show Box में किसी एक प्रस्तुति पर क्लिक करें|

इसके बाद Show button पर क्लिक करें|

Different Views of PowerPoint

 Microsoft company के द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर का नाम है PowerPoint है| यह अत्यंत सरल तथा सुलभ सॉफ्टवेयर है | PowerPoint में Presentation Slides के रूप में File बनती है तथा इसका Extension Name.PPT होता है | Power में Open की गयी File Screen पर विभिन्न Section के रूप में ओपन होती है | इसके Top पर Main Menu होता है, इससे नीचे विभिन्न Toolbar प्रदर्शित होते है |


PowerPoint में निम्नलिखित View होते है-


Normal View

Outline View

Slide View

Slide Sorter View


Normal View


MS Power Point में फाइल का MIDDLE Section दो भागो में विभाजित होता है| यह भाग Splitter bar के द्वारा अलग होते है | इस तरह दोनों इन दो फ्रेमो का View Normal View कहलाता है| Normal View में Left Frame Slide के Text Part के रूप में प्रदर्शित होता है| यदि यहाँ पर Slide की संख्या ज्यादा होती है तो Splitter bar Vertical Scroll bar को शामिल रखता है| Left Frame के अन्दर पांच प्रकार के बटन होते है | इसी तरह normal view का Right Frame दो भागो में विभाजित होता है | इसका top वाला भाग Frame Slide को प्रदर्शित करता है तथा Bottom का भाग presentation Slide को प्रदर्शित करने के दौरान नोट्स बनाने के काम में आता है | Normal View में स्लाइड को प्रदर्शित करने के दौरान हम Left या Top Right Frame का प्रयोग करते है | Left Frame में हम Text पर क्लिक करते है तो यह उस फ्रेम से जुड़ा होता है,जो Right Frame में प्रदर्शित होता है |


Outline View


MS Power Point में दूसरें प्रकार का व्यू Outline View होता है | इस view में जाने के लिए हम Screen के bottom के left section पर Click करते है | यह view भी Normal view की तरह कार्यान्वित किया जाता है | Outline view तीन Frames में विभाजित होता है |


Slide View


MS Power Point में तीसरे प्रकार का व्यू Slide View होता है | Slide View भी Normal View तथा Outline View की तरह ही होता है, लेकिन Slide View Normal View तथा Outline View से प्रदर्शित करने के तरीके में भिन्न होता है | इस View में Slide देखने के लिए Right Frame को सबसे बड़े आकार के रूप में बड़ा सकते है |


Slide में Movie or Sound जोड़ना

 MS PowerPoint में एक Effective Presentation तैयार किया जा सकता है। अर्थात् इसकी सहायता से अपने विचारो को आसानी से समझाया जा सकता हेै। इसकी स्लाईड में Movie or Sound को जोडा जा सकता है। इसके जोडने के निम्न स्टेप है।


Insert Menu →  Movies or Sound →


आवश्यकता के अनुसार आॅप्शन को चुनते है। यदि साउड को जोड़ना होता है। तो sound From File पर क्लिक करते है। तो Insert Sound नाम का डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे से साउड फाईल को चुनकर ok Button पर क्लिक करते है। और एक डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमे यह निर्धारित करना होता है। कि साउंड कब प्ले करना है। इसमें दो आॅप्शन होते है।


Automatically

When Clicked


Automatically में साउंड स्लाईड शो के बाद स्वतः स्टार्ट हो जाता है। When Clicked में साउंड तब प्ले होगा जब उस के आईकन पर क्लिक करते है। साउंड आईकन के रूप में स्लाईड से जुडता है। Movie को जोडने के लिये भी यही प्रकिया होती है। इसमे केवल यह निर्धारित करना पडता है कि मूवी को कहाॅ से जोडना है।




Inserting Picture/Chart/Table/Media clip in slide

 यदि हम अपनी स्लाइड में Picture/Chart/Table/Media clip का प्रयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए निम्न विकल्प का प्रयोग करते हैं|


सबसे पहले Format menu में से Slide Layout विकल्प को सिलेक्ट करें |


इसके बाद इसमें उपस्थित Layouts में से Content layout को सेलेक्ट करें|


अब Picture Place Holder के Picture/Chart/Table/Media clip आदि पर क्लिक करें| 


यदि पिक्चर को सिलेक्ट किया हैं तो प्रदर्शित चित्र की लिस्ट में से किसी एक पिक्चर पर Double click कर पिक्चर को स्लाइड में जोड़ा जा सकता हैं|


यदि चार्ट को सिलेक्ट किया हैं तो एक सारणी प्रदर्शित होती हैं जिसे Data Sheet कहा जाता हैं इस Data sheet में उपस्थित डाटा को अपनी आवश्यकतानुसार चार्ट बनाने के लिए परिवर्तन कर Close कर देते हैं|


यदि table को सिलेक्ट किया है तो एक Dialog box प्रदर्शित होता हैं| 


जिसमे Row or column का निर्धारण कर Ok पर क्लिक करें| दी गई Row और Column की खाली टेबल स्लाइड पर आ जाएगी | अब यूजर इसे अपनी आवश्यकतानुसार डाटा डाल कर प्रेजेंटेशन में काम कर सकता हैं|


स्लाईड में टेबिल, ग्राफ तथा चार्ट को जोड़ना

 स्लाईड में टेबिल को जोड़ना

स्लाईड में डाटा को शो करने के लिये टेबिल का प्रयोग किया जाता है।


Insert menu →  Table आॅप्शन पर क्लिक करने पर insert Table नाम का डायलाॅग बाक्स आता है। इसमें काॅलम एवं रो की संख्या को insert  करके ok Button पर क्लिक करते है। और टेबिल का निर्माण हो जाता है। पावर पाइंट के आॅप्शन की सहायता से विभिन्न प्रकार के Effect लगा सकते है।


स्लाइड में ग्राफ या चार्ट को जोड़ना

ग्राफ या चार्ट का प्रयोग करके डाटा को स्लाईड कि सहायता से शो किया जाता है। जिससे श्रोता डाटा को आसानी से समझ सकते है।


Insert menu →  Chart आॅप्शन पर क्लिक करने पर chart and datasheet window आती है। डाटा सीट ने टेम्पलेट डाटा होता है। जिसको बदल कर उसमे अपने डाटा को इनपुट किया जाता है। जिससे चार्ट अपने आप बन जाता है। Chart पर राईट क्लिक करके चार्ट में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन कर सकते है। जैसे चार्ट आॅप्शन चार्ट टाईप, चार्ट डाटा सीट आदि। Slide Show Menu से विभिन्न प्रकार के ऐनिमेशन लगाकर उसे सजीव रूप दे सकते है।


How to insert, Delete, Copy and Paste slide

 यदि आप Presentation बना रहे हैं तो जाहिर सी बात हैं की आपको उसमे और स्लाइड जोड़ने, स्लाइड को हटाने, स्लाइड को कॉपी करने और पेस्ट करने की आवश्यकता होती होगी तो यदि आप प्रजेन्टेशन में यह सब करना चाहते हैं तो नीचे पढ़े –


Presentation में नई स्लाईड को जोडना:-

१. यदि आप अपनी प्रेजेंटेशन में से किसी स्लाइड को जोड़ना चाहते हैं तो insert Menu में स्थित New slide Option को सिलेक्ट करके नई स्लाइड को जोड़ा जा सकता हैं|


२. दूसरा तरीका यदि आप किसी स्लाइड में नई स्लाइड जोड़ना चाहते हैं तो किसी भी स्लाइड पर माउस पॉइंटर को लाकर राइट क्लिक करें राइट क्लिक करने पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से new slide ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर भी आपकी Presentation में नई स्लाइड जुड़ जाएगी|


3. तीसरा तरीका यदि आप स्लाइड को जोड़ना चाहते हैं तो keyboard से Ctrl + M प्रेस करके भी स्लाइड को जोड़ा जा सकता हैं |


Insert Menu → New Slide

Right click on Slide Shorter → Click on New Slide

Shortcut Key Ctrl+M

Presentation से स्लाईड को हटाना:-


१. यदि आप अपनी प्रेजेंटेशन में से किसी स्लाइड को डिलीट करना चाहते हैं तो Edit menu (एडिट मैन्यू) में स्थित Delete slide ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर सिलेक्ट की हुई स्लाइड डिलीट हो जाएगी|


२. दूसरा तरीका यदि आप किसी स्लाइड को डिलीट करना चाहते हैं तो उस स्लाइड पर माउस पॉइंटर को लाकर राइट क्लिक करें राइट क्लिक करने पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से डिलीट स्लाइड ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर भी आपकी स्लाइड डिलीट हो जाएगी|


यदि आप गलती से किसी स्लाइड को डिलीट कर देते हैं तो उस स्लाइड को अंडू ऑप्शन (undo option) के द्वारा दोबारा वापस लाया जा सकता है|


Edit Menu → Delete Slide

Select Slide → press delete key

Right click on slide → delete


Presentation में स्लाईड को काॅपी करना:-

१. यदि आप अपनी प्रेजेंटेशन में से किसी स्लाइड को कॉपी करना चाहते हैं तो Edit menu (एडिट मैन्यू) में स्थित Copy slide ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर सिलेक्ट की हुई स्लाइड कॉपी हो जाएगी|


२. दूसरा तरीका यदि आप किसी स्लाइड को कॉपी करना चाहते हैं तो उस स्लाइड पर माउस पॉइंटर को लाकर राइट क्लिक करें राइट क्लिक करने पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से कॉपी स्लाइडऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर भी आपकी स्लाइड कॉपी हो जाएगी|


3. तीसरा तरीका यदि आप स्लाइड को कॉपी करना चाहते हैं तो keyboard से Ctrl + C प्रेस करके भी स्लाइड को कॉपी किया जा सकता हैं |


Edit Menu → Copy

Right Click on Slide → Copy

Shortcut key Ctrl+ C


Presentation में स्लाईड को Paste करना:-

१. यदि आप अपनी प्रेजेंटेशन में से किसी स्लाइड को कॉपी करने के बाद Paste करना चाहते हैं तो Edit menu (एडिट मैन्यू) में स्थित Past ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर कॉपी की हुई स्लाइड Paste हो जाएगी|


२. दूसरा तरीका यदि आप किसी स्लाइड को कॉपी करने के बाद Paste करना चाहते हैं तो जहाँ भी आप पेस्ट करना चाहते हैं  उस स्लाइड पर माउस पॉइंटर को लाकर राइट क्लिक करें राइट क्लिक करने पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से पेस्ट ऑप्शन को सिलेक्ट करें ऐसा करने पर भी आपकी स्लाइड पेस्ट हो जाएगी|


3. तीसरा तरीका यदि आप स्लाइड को पेस्ट करना चाहते हैं तो keyboard से Ctrl + V प्रेस करके भी स्लाइड को पेस्ट किया जा सकता हैं |


Edit Menu → Paste

Right Click on Slide → Paste

Shortcut key Ctrl+ V

Adding Text to Slides in Power Point

 पॉवर पॉइंट में हम दो तरीके से टेक्‍स्‍ट को जोड़ सकते हैं। किसी टेक्‍स्‍ट स्‍लाइड का चयन करके या टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स का प्रयोग करके। टेक्‍स्‍ट वाले एक स्‍लाइड को जोड़ने के लिए –


Format Menu को क्लिक करें और Slide Layout का चयन करें।


Slide Layout task pane, चित्र की भांति प्रदर्शित होता हैं।


Slide Layout task pane में से text layout के अन्‍तर्गत स्‍लाइडों का चयन करें।


टेक्‍स्‍ट प्‍लेस होल्‍डर में क्लिक करें तथा टाइप करना प्रारंभ कर दें।


स्‍लाइड में टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स को जोड़ने के लिये यह करें-


उस स्‍लाइड का चयन करें जिसके टेक्‍स्‍ट को आप Edit करना चाहते हैं।


ड्राइंग टूलवार से Text Box बटन को क्लिक करें और जहॉ टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स को प्रविष्‍ट करना हैं, वहॉ क्लिक करें।


टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स प्रदर्शित होने पर टेक्‍स्‍ट को टाइप करना शुरू करें |

Create Presentation in MS Power Point

 नया प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए पॉवर पॉइंट विण्डो में create a new presentation पर क्लिक करते है, तो टास्क पैन में निम्नलिखित विकल्प दिखाई देते है |


blank presentation

from design template

from auto content wizard

from existing presentation photo album


खाली प्रेजेंटेशन (blank presentation)

इस विकल्प के द्वारा यूजर अपनी इक्छा अनुसार प्रेजेंटेशन तैयार कर सकता है इसमें यूजर अपने अनुसार डिजाईन चुन सकता है| और कंटेंट लिख सकता है| इसके लिए निम्न विकल्प चुनते है|


टास्क पैन में create a new presentation पर क्लिक करे |

blank presentation को चुने या क्लिक करे |

इससे टास्क पैन में तीन प्रकार के Layout प्रदर्शित होगे |

(A) Apply slide layout


(B) Content Layout


(C) Text and content layouts


2. डिज़ाइन टेम्पलेट का प्रयोग करके प्रेजेंटेशन बनाना (Using Design Templates Create Presentation)

इस विकल्प में यूजर को पूर्वनिर्मित प्रेजेंटेशनो की तैयार डिज़ाइन उपलब्ध रहती है |


इसमें यूजर कम समय में अच्छी प्रेजेंटेशन बना सकता है |


इसके लिए निम्न विकल्प प्रयोग करते है |


(A) Task pane में from design templates को चुने | अब हमें पॉवर पॉइंट की पूर्व निर्मित डिज़ाइन दिखाई देगी |


(B) किसी एक डिज़ाइन को चुने |


(C) अब यूजर अपने अनुसार स्लाइड के प्रत्येक बॉक्स में क्लिक करके अपने अनुसार परिवर्तन कर सकता है |


3. Auto content विजार्ड का प्रयोग करके प्रेजेंटेशन बनाना (Using Auto content Wizard Create Presentation)

ऑटोकन्टेंट विजार्ड प्रेजेंटेशन तैयार करने का एक सरल तरीका है | यह हमसे पूछे गय प्रश्नो  के अनसार पहले से परिभाषित टेम्पलेट का उपयोग करके हमारे लिए स्लाइड तैयार करता है|


इस विजार्ड का उपयोग करने के लिए मुख्य विन्डो में दाई ओर उपस्थित Task pane में से new के नीचे से from Auto Content wizard का चयन करते है | इस विकल्प पर क्लिक करते ही एक डायलोग बॉक्स प्रदर्शित होता है | यह डायलोग बॉक्स केवल विज़ार्ड शुरु होने की सूचना देता है |


इसके Next बटन पर क्लिक करते ही एक और डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता हैं जिसमे हम प्रेजेंटेशन का प्रकार चुनते हैं जैसे – Corporate Projects या sales marketing आदि


Next बटन पर क्लिक करते ही तीसरा डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है जिसमे हम Type of output सिलेक्ट करते हैं|


Next बटन पर क्लिक करते ही चौथा डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है इस डायलॉग बॉक्स में प्रेजेंटेशन का शीर्षक (title) तथा फुटर (Footer) टाइप करना होता हैं जो की प्रत्येक स्लाइड में प्रदर्शित होगा इसमें हम प्रेजेंटेशन का स्लाइड नंबर भी डाल सकते हैं|


इसके बाद next बटन पर क्लिक करने का अंतिम डायलॉग प्रदर्शित होता हैं


यह डायलॉग बॉक्स हमे केबल कार्य समाप्ति की सूचना प्रदर्शित करता हैं Finish पर क्लिक करते ही हमारे चुने गए विकल्पों के आधार पर हमारा प्रेजेंटेशन बन कर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा|


4. पहले से बने हुए प्रेजेंटेशन का प्रयोग करके प्रेजेंटेशन बनाना (Create Presentation from Existing Presentation)

यदि हमे पूर्व में बताये गए प्रेजेंटेशन के अनुसार नया प्रेजेंटेशन तैयार करना हो तो task Pane में Create a new Presentation को चुनकर From existing presentation पर क्लिक कर देते हैं इससे हम अपने अनुसार बदलाव करके पुन: इसे नए प्रेजेंटेशन के रूप में Save कर सकते हैं इससे हम आसानी से कम समय में नया प्रेजेंटेशन तोयर कर सकते हैं|

Saving a File in MS Power Point

 PowerPoint में किसी फाइल को सुरक्षित रखने के लिए Save Option का Use किया जाता हैं| फाइल को सेव करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनायेगे|


सबसे पहले File menu में स्थित Save option का चयन करें Save as डायलॉग बॉक्‍स प्रदर्शित होता हैं|


अब आप फाइल को जहाँ Save करना चाहते हैं वह Location Select करें| जैसे – Desktop, My Recent Document, My Document, My Computer.

यदि आप किसी फोल्‍डर में उस फाइल को सुरक्षित करना चाहते हैं तो Create New Folder पर क्लिक करें। फोल्डर बनाने के बाद वह फोल्डर सिलेक्ट करें|

File Name बॉक्‍स में फाइल का नाम डाले|

अब Save Button पर क्लिक कर दें|

फाइल को एक अन्‍य फॉरमेट में सुरक्षित करना (Saving a file to another format)


फाइलों को एक अन्‍य फारमेट में सुरिक्षत करने के लिए निम्न स्टेप


File menu में स्थित Save as का चयन करें। इसके बाद Save as डायलॉग प्रदर्शित होता हैं।

File Name बॉक्‍स में फाइल के लिए एक नया नाम प्रविष्‍ट करें।

Save as type ड्रॉप डाउन सूची बॉक्‍स को क्लिक करें और तब उस फाइल फॉरमेट को क्लिक करें जिसमें फाइल को आप सुरक्षित करना चाहते हैं। जैसे – .jpg, .pdf, .html, .gif, .png आदि |

इसके बाद Save button पर क्लिक करें।

Powerpoint को start कैसे करें|

 पॉवर पॉइंट चालू करने के दो तरीके हैं:-


all Program के द्वारा

रन कमांड के द्वारा


all Program के द्वारा


सबसे पहले task bar में स्थित start button पर click करें ।

इसके बाद all Program option को सिलेक्ट करें फिर Microsoft office पर click करे|

इसके बाद MS PowerPoint पर click करके open करें ।


रन कमांड के द्वारा


Window key + R key Press करें|

ऐसा करते ही आपके सामने रन डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा अब इसमें Powerpnt टाइप कर दे और Ok बटन पर क्लिक कर दे तो भी पॉवर पॉइंट चालू हो जायेगा|


Privacy Policy for ccc app

  Privacy Policy Ranjit Dagar built the CCC Preparation Book in hindi app as a Free app. This SERVICE is provided by Ranjit Dagar at no cost...