Sunday, 24 October 2021

Introduction of MS PowerPoint

 पावर पाइंट माइक्रोसॉफ्ट आॅफिस का एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। जिसकी सहायता से प्रजेन्टेशन, ग्राफ्स, स्लाइड्स, हेण्डआउट एवं सभी प्रकार के प्रजेन्टेशन मटेरियल को तैयार किया जा सकता है। स्लाइडस एक इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुतिकरण है। जिसकी सहायता से हम अपने विचारो को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते है।


इस प्रजेन्टेशन को कंप्यूटर स्क्रीन पर, Projector पर चला सकते है एवं बेव पर पब्लिश भी कर सकते है। इसका प्रयोग शिक्षा व्यवसाय, मेडिकल, Engineering एवं शोध के क्षेत्र मे किया जाता है। इसमें पहले से कई प्रकार के टेम्पलेट के डिजाइन स्टोर रहते हैं जिनका प्रयोग करके हम अपने प्रजेन्टेशन को कम समय में बहुत अच्छा तैयार कर सकते है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार की फार्मेंटिंग एवं एनीमेशन की स्कीम रहती है। जिसका हम सीधे प्रयोग कर सकते है।


How to Start Power Point (पावर पाइंट स्टार्ट करना)

Go to Start Menu → all Programs→ MS Office → MS Power Point


या


Go to Start Menu→ Run→ Type Powerpnt→ click ok or enter


करने पर पावर पाइंट सॉफ्टवेयर खुल (Open) जाता है।


Create a New Presentation (नया प्रजेन्टेशन बनाना)

पावर पाइंट में नया प्रजेन्टेशन तैयार करने के लिये निम्न स्टेप होते है।


1. File Menu → New option पर क्लिक करने पर New Presentation नाम की विंडो आती है।

2. आवश्यकतानुसार Presentation को चुनते है।

3. इसके बाद लेआउट नाम की विंडो आती है। जिससे आवश्यकता के अनुसार स्लाईड को चुनते है।

4. इस स्लाईड में विभिन्न प्रकार के sound, Picture, movie, Text आदि को insert करते है। इसके बाद इन ऑब्जेक्ट में विभिन्न प्रकार के Effect लगाकर एक प्रभावशाली प्रजेन्टेशन तैयार कर सकते हैं|

5. एक प्रजेन्टेशन में एक से अधिक स्लाईड हो सकती है।

6. प्रजेन्टेशन को शो कराने के लिये Slide Show Option का प्रयोग करते है।

7. पावर पाइंट में जो फाईल बनती है। या Presentation को जब सेव किया जाता है। तो उस फाईल का द्वितीयक नाम (Extension Name) .PPT होता है।

8. इसकी शॉर्टकट की Ctrl+ N होती है। इसको Standard Tool Bar के न्यू बटन पर क्लिक करके भी नयी प्रजेन्टेशन को खोला जा सकता है।

Chart in Excel

 Excel Data को ग्राफ में प्रदर्शित करने के लिए चार्ट ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। डाटा को चार्ट से समझने में आसानी होती है। एक्सेल मे इसको विजार्ड के द्वारा बनाया जाता है।

Excel में चार्ट बनानाः- इसमें चार्ट को चार स्टैप में बनाया जाता है। जो निम्न है।


Step First

Insert menu → Chart


Or


Standard Tool Bar → Click on Chart Button


चार्ट बटन पर क्लिक करने पर chart wizard नाम का डायलाॅग बॉक्स आता है। इसमें चार्ट के प्रकार को चुनते है और Next Button पर क्लिक करते है। एक्सेल में चौदह प्रकार के चार्ट होते है।


Step Second

Second Step में चार्ट के लिये डाटाबेस को चुनते है। इस डायलाॅग बॉक्स में दो टेब होते है। प्रथम टेब में डाटा रेंज देते है एवं यह चुनते है। कि डाटा रो में है या काॅलम में दूसरे टेब series का होता है। इसमें सीरीज का नाम एवं उसकी रेंज देते है। इसमें नई सीरीज को जोडा जा सकता है। एवं पहले से उपस्थित सीरीज को डिलिट किया जा सकता है। एवं X Axis पर जो डाटा प्रदर्शित करना है। उसकी रेंज देते है और Next Button पर क्लिक करते है।


Step Third

इस डायलाॅग बाक्स में छः टेब होते है। जिनकी सहायता से चार्ट की सेंटिंग कि जाती हैं

यह टेब निम्न है।

1. Titles:- इसमें चार्ट का टाईटल X and Y Axis का टाईटल देते है।

2. Axes: इस टेब से यह निर्धारित करते है कि चार्ट में X and Y Axes पर लेबिल प्रदर्शित करना है या नही।

3. Grid lines :- इस टेब में चार्ट में Grid lines को निर्धारित किया जाता है।

4. Legend :- इस टेब में चार्ट में legend की स्थिति को निर्धारित किया जाता है कि Legend को चार्ट में कहाॅ पर शो करना है।

5. Data label :- chart में लेबिल के तौर पर क्या प्रदर्शित कराना है। इसको चुनते है।

6. Data Table:- Chart के डाटा की टेबिल को शो करना है या नही इसको सेट किया जााता है।

इसी प्रकार सभी सेटिंग करने के बाद Next Button पर क्लिक करते है।


Step Fourth

इस स्टेप में यह निर्धारित किया जाता है। कि चार्ट को कहाॅ पर लोकेट करना है वर्तमान सीट पर या नई सीट पर। इसके बाद Finish Button पर क्लिक करते ही चार्ट का निर्माण हो जाता है। इसके बाद उस पर राईट क्लिक करके उसकी Formatting की जा सकती है।


Functions and its Types

 एक्सेल में फ़ॉर्मूला या फंक्शन का बहुत महत्त्व हैं जब हम कोई गणना करना चाहते हैं जैसे – किसी कॉलम के कुछ सेलों को जोड़ना, एक संख्या का दुसरे में गुणा करना, किसी रेंज के डाटा का औसत निकालना आदि, तो हम उस गणना के लिए फोर्मुलों का उपयोग करते हैं कोई फ़ॉर्मूला उस सेल में भरा जाता हैं जहाँ हम गणना का परिणाम दिखाना चाहते हैं ऍम एस एक्सेल में फ़ॉर्मूला हमेशा बराबर चिन्ह (=) से प्रारंभ होता हैं|


एक्सेल में पहले से परिभाषित फार्मूले होते है जिन्हें फंक्शन कहते हैं  जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा सकते है जैसे जोड़ना, घटना, गुणा, भाग, डेट, टाइम आदि| यह प्रकार के होते है। जो निम्न है।


Math or String

Date & Time

Text

Financial

Logical

Statically

Lookup or reference

Function का प्रयोग

Direct Type करके :- इसमें Function को “=” के चिन्ह के बाद टाईप कर देते है और उसमें Argument insert करा देते है। और अंत में इंटर या क्लिक करके उसका परिणाम प्राप्त कर सकते है।


Menu के द्वारा :- Insert menu → Function पर क्लिक करने पर Function डायलाॅग बॉक्स आता है। जिसमें Function सिलेक्ट करते है। और ok button पर क्लिक करते हैं। और उसके बाद उसमें उसके आॅर्गूमेंट देते है और ok button पर क्लिक करते है।


Math Functions in Excel

1. SUM() :- इस Function के द्वारा संख्याओं को जोड़ा जाता है। इसमें value, cell address or cell range दी जा सकती है।


Example:- =SUM(a1:a4)


result:- 180


2. SQRT() :- इस Function की सहायता से किसी भी संख्या का SQUARE ROOT निकाला जाता है। इसके आर्गूमेंट में किसी संख्या का सेल एड्रेस देते है या वह संख्या देते है। जिसका SQUARE ROOT निकालना होता है।


Example:- =SQRT(25)


Result :- 5


3. odd() :- इस Function से सम संख्या को विषम संख्या में बदला जा सकता है।

उदाहरण=odd(80)

Result=81


4. even() :- इस Function से विषम संख्या को सम संख्या में बदला जा सकता है।

Example:-  =even(79)

Result=80


5. MOD() :- इस function की सहायता से किसी भी संख्या का शेषफल निकाला जाता है। इसमें दो आर्गूमेंट दिये जाते है।

Example:- =MOD(26,5)

result=1


6.POWER() :-  इस Function से किसी भी संख्या की घात की गणना की जा सकती हैं। इसमें दो आर्गूमेंट दिये जाते है पहली संख्या, दूसरी पावर।

Example:- =POWER(5,2)

Result = 25


7. ABS() :-  इससे absolute value निकालते है। अर्थात यदि कोई चिन्ह लगा है। तो उसको हटा दिया जाता है। यह आर्गूमेंट में एक नंबर लेता है।


Example:- =abs (-125)

Result = 125


8.Fact() :- इस Function की सहायता से किसी भी संख्या का Factorial number निकाल सकते है। यह आर्गूमेंट में एक नंबर लेता है।

जैसे 5 का Factorial होता है। 1*2*3*4*5=120


Example:- =fact (5)

Result= 120


9. INT() :- इस function से किसी भी संख्या की इंटीजर Value निकाल सकते है। यह आर्गूमेंट में एक नंबर लेता है।


Example:- =int(123.34)

Result=123


Text/String Functions in Excel

इस Function का प्रयोग टैक्ट के लिये किया जाता है। इसलिये इन्हे टैक्ट Function कहा जाता है। यह निम्न है।

1. UPPER():- यह Function lower case के अक्षर को बडे अक्षर में बदलता है।


Syntax:- =UPPER(TEXT)

Example:- UPPER(“CyberDairy Solutions”)

Result:- CYBERDAIRY SOLUTIONS


2. LOWER() :- यह Function Upper Case के अक्षर को Lower Case अक्षर में बदलता है।


Syntax:- =LOWER(TEXT)

Example:- LOWER(“COMPUTER HINDI”)

Result:- computer hindi


3. Proper():- यह Function text को proper case में सेट करता है।


Syntax: =proper(TEXT)

Example:- proper(“COMPUTER HINDI”)

Result:- Computer Hindi


4. len():- यह Function text के अक्षर गिनता है।


Syntax: =len(TEXT)

Example:- len(“Computer”)

Result:- 8


5. left():- यह Function शब्द के अक्षरो को बायीं तरफ से निकालता है। इसमें टैक्ट एवं कितने अक्षर निकालना है। उसकी संख्या देनी होती है।


Syntax: =Left(TEXT, Number)

Example:- Left(“Computer”,3)

Result:- Com


6. Right():- यह Function शब्द के अक्षरो को दायीं तरफ से निकालता है। इसमें टैक्ट एवं कितने अक्षर निकालना है। उसकी संख्या देनी होती है।


Syntax: =Right(TEXT, Number)

Example:- right(“Computer”,2)

Result:- er


7. TRIM():- यह Function टैक्ट के आगे पीछे के खाली स्थान को खत्म कर देता है।


Syntax: =Trim(TEXT)

Example:- trim(“   Computer ”)

Result:- Computer


8.MID():- यह Function शब्दों को अक्षरो के बीच से निकालाता है। इसमें आर्गूमेंट के तौर पर टैक्ट एवं कहाॅ से अक्षर निकालना है। और कितने अक्षर निकालना हैं । उसकी संख्या देते है।



 

Syntax: =MID(TEXT,START NUMBER , END NUMBER)

Example:- mid(“SUPER COMPUTER”,6,7)

Result:- COMPUTER


Date functions in Excel

DATE:-


1. NOW():- यह Function Computer की current date and Time देता है।


=NOW()

OUT PUT- 10/20/2012 19:16


2. DAY():- यह Function DATE से दिन निकालता है।


Syntax:- day(date)

Example=day(22/7/2016)

Output=20


3. MONTH ():- यह Function DATE से Month निकालता है।


Syntax:- month(date)

Example= month (10/20/2011)

Output=10


4. year():- यह Function DATE से वर्ष निकालता है।


Syntax:- year(date)

Example= year (10/20/2011)

Output= 2011


5. today():- यह Function current date output में देता है।


=today()

Output:- 10/20/2011


6. Date():- यह Function दिये गये नम्बरों को दिनांक में बदलता है।


Syntax:- date(year,month,day)

Example:- date(2011,22,10)

Output= 22/10/211


Time Functions in Excel

1. Time():- यह Function दिये गये hour, minute, second को समय में बदलता है।


Syntax:- Time(hour,minute,second)

Example:- Time(4,30,10)

Output:- 4:30 AM


2. Second():- यह Function दिये गये समय से सेकेंड आउटपुट में देता है।


Syntax:- Second(Time)

Example:- Second(4:30)

Output:- 10


3. Minute():- यह Function दिये गये समय से मिनिट आउटपुट में देता है।


Syntax:- minute(Time)

Example:- minute (4:30)

Output:- 30


4. hour():- यह Function दिये गये समय से घण्टा आउटपुट में देता है।


Syntax:- hour(Time)

Example:- hour(4:30)

Output:- 4

How to change Column Width in Excel

 कोई डाटा जो इनपुट किया गया हैं यदि वह सेल से बड़ा हो तो उस सेल में डाटा के स्थान पर “########” ऐसा दिखाया जाता हैं इस प्रकार उस सेल में उसकी चौड़ाई की सीमा से अधिक बड़ा डाटा इनपुट कर सकते हैं |


किसी सेल में डाटा रखने के बाद उसके अनुसार सेल को छोटा बड़ा कर सकते हैं इसकी विधि निम्न प्रकार हैं –


वह सेल जिसकी चौड़ाई बदलनी हैं उसे सिलेक्ट करें|


Format menu में स्थित Column ऑप्शन पर क्लिक करें |


कॉलम के सब मेनू में स्थित Width पर क्लिक करें|


Column width में वह चौड़ाई टाइप करें, जितनी कॉलम में अक्षर रखने के लिए आवश्यक हैं |


Ok बटन पर क्लिक करे|


माउस के द्वारा Column width बदलना


माउस के द्वारा कॉलम की चौड़ाई बदलना बहुत ही आसान हैं विधि इस प्रकार हैं –


Column Heading के दाई ओर के मार्जिन को माउस द्वारा पॉइंट कर लें परिणामस्वरूप पॉइंटर दो मुहं वाले तीर की तरह दिखने लगेगा |


माउस द्वारा इस तीर रूपी पॉइंटर को जितना कॉलम आगे या पीछे ले जायेगे, Column width उतना ही बढ़ या घट जाएगी |



How to Insert ,Delete, Hide and Unhide Row or Column

Worksheet में किसी स्थान पर एक या एक से अधिक नई Rows डालने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को Follow कीजिये |


जहाँ आप Row Insert करना चाहते है वहां  से शुरू करके उतनी ही Rows चुन लीजिये जितनी rows आपको चाहिए ,इसके लिए पहली Row के बॉक्स को क्लिक कीजिये और फिर उसे ड्रैग करके आवश्यक संख्या में rows चुन लीजिये |


अब Insert Menu में Rows option सिलेक्ट करे ,इससे उस स्थान पर उतनी ही खाली Rows जोड़ दी जाएगी जितनीRows आपको चाहिए थी ,और उस बिंदु से आगे की सभी Rows में Fill content को आगे की और सरका दिया जायगा |


Worksheet में Column insert करने के लिए निम्न स्टेप्स को Follow करेंगे |


Worksheet में जहाँ पर हम कॉलम को insert करना चाहते है , वहाँ से प्रारंभ करके उतने ही कॉलम को चुनते है जितने कॉलम चाहिए |इसके लिए पहले कॉलम के Label box को click करते है और फिर उसे drag करके आवश्यक संख्या में Columnsको चुन लेते है |


अब Insert Menu में Column पर क्लिक करते है ,इससे उस स्थान पर उतने ही खाली Columns जोड़ दिए जायगे और उस बिंदु से आगे के सभी Columns में भरी सामग्री को right side खिसका दिया जाएगा |


Deleting Row or Column


Worksheet से Row या Column को Delete करने के लिए निम्न स्टेप्स को Follow करेंगे |


जिन Rows या Columns को आप डिलीट करना चाहते है ,पहले उन्हें सिलेक्ट कीजिए |


अब Edit menu में Delete option को चुनिए ,इससे सिलेक्ट की गई Rows और columns को हटा दिया जाएगा और इससे प्रभावित होने वाली Rows या Columns को क्रमशः ऊपर की ओर या बायीं ओर सरका दिया जाएगा |


Hiding Row or Columns

आप किसी Column या Row  को Hide भी सकते है ,इसके लिए पहले उस Column या Row को सिलेक्ट करे जिसे hide करना है फिर


Hide Column -: Format Menu→Column→Hide Column


Unhide Column -:Format Menu→Column→Unhide Column


Hide Row -:Format Menu→Row→Hide Row


Unhide Row –:Format Menu→Row→Unhide Row





Data editing in worksheet

 Data editing in worksheet (डाटा में बदलाव करना)

MS Excel में इंटर किये गए डाटा को आवश्यकतानुसार बदल सकते हैं इसमें डाटा को चार प्रकार से बदला जा सकता हैं |


During entry (इंटर करते समय)

After Entry (एंट्री करने के पश्चात्)

Change Entry (एंट्री को बदलना)

Delete Entry (एंट्री को डिलीट करना)

During entry (इंटर करते समय)

जब हम किसी सेल में इंटर करते हैं तो वह फार्मूला में प्रदर्शित होती हैं अतः एंट्री के गलत टाइप होने पर हम उसी समय Backspace की सहायता से उसे मिटाकर पुन: सही एंट्री कर सकते हैं |


After Entry (एंट्री करने के पश्चात्)

यदि हम एक बार एंट्री कर चुके हैं और हमे यदि इसे बदलने की आवश्यकता हैं तो हम पहले संसोधन किये जाने वाले सेल पर क्लिक करते हैं उसके पश्चात् F2 Key प्रेस करके पुरानी एंट्री को बदला जा सकता हैं अथवा माउस से सेल पर डबल क्लिक के द्वारा पुरानी एंट्री को सेल में बदला जा सकता हैं |


Change Entry (एंट्री को बदलना)

यदि हमने किसी सेल में गलत एंट्री कर दी हैं तो इस पूरी एंट्री को बदला जा सकता हैं इसके लिए सेल पॉइंटर को उस सेल पर ले जाकर की – बोर्ड से नै एंट्री टाइप करने से पुरानी डिलीट हो जाती हैं |


Delete Entry (एंट्री को डिलीट करना)

यदि किसी सेल की एंट्री को हटाना हो तो पॉइंटर को उस सेल पर ले जाकर Del Key प्रेस कर देते हैं या सेल पर Right Mouse Click करके Clear content or delete पर क्लिक कर देते हैं |

Formatting Cell (फॉर्मेटिंग सेल)

 एम एस एक्सेल में कोई भी डाटा किसी सेल में हमेशा उसी तरह दिखाई नहीं देता जिस तरह उसे टाइप किया जाता है यह उस सेल के फॉर्मेट उसमें भरे गए डेटा के टाइप पर निर्भर करता है जैसे-


General

यह सामान्य और डिफॉल्ट फॉर्मेट है इसमें संख्याओं के लिए कोई विशेष फॉर्मेट नहीं होता Text Data दाई ओर से दिखाया जाता है लेकिन संख्याओं को उनकी प्रकृति के अनुसार दिखाया जाता है प्रारंभ में जब आप एक नई वर्कशीट बनाते हैं तो सभी सेलो को General Format में ही Format किया जाता है बाद में आप उसमें से किसी भी सेल या रेंज मैं फॉर्मेटिंग कर सकते हैं|


Number

इसमें संख्याओं को साधारण दशमलव संख्याओं के रूप में दिखाया जाता है जिसमें 1 दशमलव बिंदु या चिन्ह भी हो सकता है इस फॉर्मेट में आप उस संख्या में दशमलव बिंदु के बाद दिखाए जाने वाले स्थानों की संख्या निश्चित कर सकते हैं |


Date

इसमें संख्याओं को दिनों की क्रम संख्या मानकर किसी तारीख के रूप में दिखाया जाता है 1 जनवरी 2018 को पहला दिन माना जाता है और उसके बाद प्रत्येक दिन की क्रम संख्या तय की जाती है यदि आप किसी सेल को Date के format में बदलते हैं तो संख्याओं को Date के रूप में ही दिखाया जाएगा एक्सेल में Date दिखाने के कई फॉर्मेट उपलब्ध है जिनमें से आप अपनी पसंद के किसी भी फॉर्मेट का चुनाव कर सकते हैं जैसे 30 मार्च 2018 को आप कई प्रकार से दिखा सकते हैं जैसे 03/30/2018, 30/03/2018, 30 march 2018 आदि|


Time

इसमें संख्याओं को समय के रूप में दिखाया जाता है समय के लिए आप कई उपलब्ध फॉर्मेट में से किसी का चुनाव कर सकते हैं इस फॉर्मेट का उपयोग date format की तरह किया जाता है|


Text

इस फॉर्मेट में सभी प्रकार के डाटा को साधारण टेक्स्ट की तरह दिखाया जाता है यदि टेक्स्ट में फॉर्मेट किए गए सेल में कोई संख्या भरी जाती है तो उसे ठीक उसी रूप में दिखाया जाता है जिस रूप में वह टाइप की गई है|


How to save worksheet in excel

 यदि वर्कशीट को पहले save कर चुके हैं तो Ctrl + S दबा कर पुन: Save कर सकते हैं परन्तु यदि वर्कशीट को पहली बार Save करने जा रहे हैं तब मनिम विधि का पालन करें :


File Menu पर क्लिक करें


Save आप्शन को सेलेक्ट करने पर Save as डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा|


Save as वाले बॉक्स में वह ड्राइव और फोल्डर दिखाए जाता हैं जिसमे अभी फाइल Save करनी हैं यदि किसी दूसरी ड्राइव और फोल्डर में वर्कशीट save करना चाहते हैं तो Save in से उसे सेलेक्ट कर ले |


इसके बाद Tab key दबाकर File name वाले बॉक्स में आ जाये और वर्कशीट फाइल के लिए कोई ऐसा छोटा सा नाम टाइप करे जो उस फाइल में लिखे हुए Matter से मिलता जुलता हो या जिसे याद रख सके|


Save as type वाले बॉक्स में Microsoft Excel Workbook को ही Highlight रखें |


इसके बाद save button पर क्लिक कर दें |


इस तरह वर्कशीट एक फाइल के रूप में डिस्क पर Save हो जाएगी | इस फाइल को दोबारा कभी भी खोलकर प्रयोग किया जा सकता हैं |


How to Print Worksheet in Excel

 एक्सेल में प्रिंट करने से पहले Print area सेलेक्ट करते हैं एक्सेल की शीट में जिस Area को प्रिंट करना हैं उस Area को सिलेक्ट कर लेंगे, यदि Print area से संतुष्ट नहीं हैं तो उसे बदल भी सकते हैं इसके लिए निम्न कार्य करें :


File menu पर क्लिक करके Page setup विकल्प पर क्लिक करने पर Page setup का डायलॉग बॉक्स सामने आ जायेगा |


उपरोक्त डायलॉग बॉक्स में Sheet विकल्प पर क्लिक करने पर निम्न डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर आ जायेगा |


Print area में वर्कशीट का वह भाग निर्धारित करें जिसे प्रिंट करना हैं|


इसके बाद Ok button पर क्लिक करते ही चुनी गई रेंज Print area में सेट हो जाएगी |


Sheet को Print होने से पहले देखना (Print Preview)


वर्कशीट का प्रिंट लेने से पहले यदि स्क्रीन पर ही उसका Print Preview देख ले तो गलत प्रिंट निकालने की समस्या से बचा जा सकता हैं Preview देखने की विधि इस प्रकार हैं :


File menu पर क्लिक करें


Print Preview विकल्प चुनने से स्क्रीन पर आपका पेज दिखाई देने लगेगा |


पेज के किसी स्थान को स्पष्ट देखने के लिए Zoom बटन पर क्लिक करें


यदि Preview देखने के बाद प्रिंट करना चाहते हैं तो प्रिंट बटन पर क्लिक करें |


प्रिंटिंग स्टार्ट करना (Start Printing)


सभी तरह की सेटिंग कर लेने के बाद प्रिंटिंग स्टार्ट करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाते हैं –


file menu पर क्लिक करें |


Print आप्शन को सिलेक्ट करें


Printer name आप्शन में प्रिंटर का नाम सिलेक्ट करें


Page range में यदि सभी पेज का प्रिंट निकलना चाहते हैं तो All पर या किसी विशेष पेज को प्रिंट करना हैं तो पेज विकल्प के सामने from पर to में उन पेज के नंबर टाइप करे|


Copies विकल्प में वह संख्या टाइप करें जितनी कॉपी प्रिंट करनी हैं |


Properties विकल्प पर क्लिक करने पर तो एक डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा जहाँ आप Page Size, Portrait, Landscape आदि सेट कर सकते हैं


इसके बाद Ok button पर क्लिक कर दें


यदि यह देखना हैं की प्रिंट होने के बाद वर्कशीट कैसी दिखेगी तो Preview बटन पर क्लिक करें |


Print बटन पर क्लिक करते ही वर्कशीट प्रिंट होने लगेगी |


How to Work Range Using Create, Edit and Select

 MS Excel में जब हम एक फाइल बनाते है तो इसे वर्कशीट कहते है |वर्कशीट में डाटा Cell के अन्दर Store होता है | Cell Row तथा Column का Combination होता है | प्रत्येक Cell का एक Address होता है जो Row तथा Column के Combination को प्रदर्शित करता है | जैसे A4, B8 इत्यादि |


एक से अधिक Cells को जब सिलेक्ट करते है, तो इसे रेंज कहते है | हम अपनी इच्छानुसार रेंज को घटा सकते है या बढ़ा सकते है तथा रेंज में किसी भि तरह का सुधार कर सकते है | वर्कशीट में रेंज को सिलेक्ट करने के लिए Mouse के Cursor को Cell के Upper Left Corner पर ले जाते है तथा माउस से उस सेल तक ड्रैग करते है जहाँ तक जिस सेल को सिलेक्ट करते है ,इस तरह रेंज के अंतर्गत एक से अधिक सेल होते है,इसे सिलेक्ट रेंज कहते है |


रेंज को सिलेक्ट करने के पश्चात menu bar पर स्थित Insert Menu पर click करते है,इसके अन्दर प्रदर्शित Sub menus में Name, Sub menu पर क्लिक करते है ,तो इसके अन्दर विभिन्न ऑप्शन प्रदर्शित होते है |इनमे से से Define Option पर Click करते है,तो Screen पर Define Name डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है | इस बॉक्स में Name Box में रेंज का नाम टाइप करते है |


इसी तरह यदि पहले से बनी हुई रेंज में Edit करना है तो इसके लिए पहले से बनी हुई रेंज के साथ सेल में नया डाटा टाइप करते है तथा पुनः Insert Menu पर क्लिक करते है |


इसके अन्दर Name Sub Menu के अन्दर Define Option पर Click करते है Define Name डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है | इस डायलॉग बॉक्स में name box में रेंज का नाम बदलते है, तथा OK Button पर Click करते है, तो Label Box में Edit किया गया Range का नाम प्रदर्शित होता है ,इसे Edit Range कहते है |

How to Open file in Excel

 Excel वर्कशीट को पहले एक फाइल के रूप में डिस्क पर Save कर चुके हैं मान लीजिये की फाइल My Document नाम के फोल्डर में हैं तो इसे निम्न प्रकार से ओपन करे सकते हैं :


File menu पर क्लिक करे |


यहाँ से Open आप्शन को चुनें |


look in वाले बॉक्स में वह ड्राइव और फोल्डर चुने जिसमे फाइल हैं उदाहरण के लिए फाइल My Document में हैं|


Tab Key दबाकर File name वाले बॉक्स में जाएँ और फाइल का नाम सेलेक्ट करें या टाइप करें 


Ok button पर क्लिक करें | अब फाइल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी |

Privacy Policy for ccc app

  Privacy Policy Ranjit Dagar built the CCC Preparation Book in hindi app as a Free app. This SERVICE is provided by Ranjit Dagar at no cost...